Meerut News Live: दो केंद्रों पर 5026 अभ्यर्थी देंगे जेईई मेंस परीक्षा, सरधना में कर्मचारी का शव मिला
{"_id":"642ba583f3423dc3f4039bb7","slug":"meerut-news-live-two-died-in-accident-in-bijnor-baghpat-2023-04-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: दो केंद्रों पर 5026 अभ्यर्थी देंगे जेईई मेंस परीक्षा, सरधना में कर्मचारी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Apr 2023 07:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:18 PM IST
खास बातें
मेरठ में बिजनौर में बागपत में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। वही मेरठ के सरधना में पेपर मिल में कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:03 PM, 04-Apr-2023
जेईई मेंस 2023 : दो केंद्रों पर 5026 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
जेईई मेंस 2023 दूसरे सत्र की परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होनी है। एनटीए द्वारा जारी की समयसारिणी के अनुसार, छह अप्रैल से 15 अप्रैल तक दो पाली में परीक्षा होगी। मेरठ जिले में दो केंद्रों पर 5026 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कंप्यूटर पर होगी।
जिले के एनटीए समन्वयक एचएम राउत ने बताया कि छह अप्रैल से 15 अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। गंगानगर स्थित आईओएन डिजिटल जोन और आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर समेत दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर प्रवेश सुनिश्चित करें।

03:56 PM, 04-Apr-2023
Muzaffarnagar: संदिग्ध हालात में लापता बुजुर्ग का शव बरामद
मुजफ्फरनगर में संदिग्ध हालात में घर से गायब हुए बुजुर्ग अशोक सैनी (65) का शव नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बाग में पड़ा मिला। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। परिजनों का कहना है कि चार लोग लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे। वह घर नहीं लौटा और शव पड़ा मिला।
मृतक की बेटी संगीता ने बताया कि उसके पिता के पास अनावश्यक लोगों का भी आना जाना था, कुछ लोग करोड़ों रुपये की जमीन के लालच के चलते उनसे संबंध बनाए रखे थे । कुछ लोगों ने पहले भी फर्जी कागजात बनाकर जमीन को हड़पने का प्रयास किया था। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

02:22 PM, 04-Apr-2023
बिजनौर में पुलिस ने मुठभेड़ में आदित्य राणा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान आदित्य राणा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं और उन्होंने फरारी के बाद आदित्य को शरण भी दी थी।
मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे एक सूचना के आधार पर पुलिस ने तेलीपुरा नहर की पुलिया पर दो युवकों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में स्वयं को आदित्य राणा गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम कुलदीप पुत्र गजेंद्र निवासी खैरपुर थाना चांदपुर एवं पीयूष पुत्र यशपाल निवासी पुरैना थाना नूरपुर बताया। एसओ नीरज शर्मा के अनुसार पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश हैं। पुरैना निवासी पीयूष थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। दोनों ने फरारी के दौरान आदित्य को शरण भी दी थी। तमंचे भी उन्हें आदित्य ने ही दिए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।
12:06 PM, 04-Apr-2023
अगवा किए गए गुलफाम बरामद, एसटीएफ का सदस्य बनकर ले गए थे बदमाश
मेरठ के लिसाड़ीगेट के फातमा गार्डन निवासी गुलफाम (30) को रविवार रात कार सवार युवक खुद को एसटीएफ टीम का सदस्य बताकर लोनी ले गए थे। आरोपियों ने परिजनों ने कॉल कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सोमवार को थाने पहुंचकर परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाने में आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने दावा किया कि गुलफाम को देर रात लोनी से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामला लेनदेन का निकला है।
पुलिस के मुताबिक फातिमा गार्डन निवासी इकरा ने बताया कि रविवार शाम को भूमिया पुल के पास कार बदमाश खुद को एसटीएफ के सदस्य बताकर पति गुलफाम का अपहरण कर ले गए थे। उन्होंने फोन पर रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी थी। रुपये लेकर लोनी में हनुमान मंदिर पर बुलाया। इकरा की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि टीम ने गुलफाम को सकुशल बरामद कर लिया है। लेनदेन का विवाद सामने आया है।

12:05 PM, 04-Apr-2023
नेहरू नगर में खेल का नकली सामान जब्त, आरोपी कारोबारी गिरफ्तार
मेरठ में ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने नौचंदी पुलिस के साथ नेहरु नगर में अंबे स्पोर्ट्स में छापेमारी कर काफी संख्या में नकली बॉल और बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी कारोबारी रितिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद माल की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सात मार्च को बंगलुरु में कश्मीर स्पोर्ट्स के यहां छापा मारा था। यहां से आरोपी मोहम्म्द यासीन को पकड़ा गया था। उसके पास से ब्रांडेड कंपनी एसजी के नाम पर सामान बेचा जा रहा था। आरोपी ने बताया था कि बल्ले तो कश्मीर से आ रहे थे जबकि पैड, ग्लब्स और अन्य सामान मेरठ में अंबे स्पोर्ट्स से आ रहा था।
इसके बाद टीम आगे की छानबीन में जुट गई। टीम ने यहां से किट बैग, क्रिकेट बाॅल सहित अन्य खेल उत्पाद जब्त किए। पकड़े गए सामान की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। इसमें डेढ़ लाख रुपये कीमत के बैग और 75 हजार रुपये कीमत की बॉल्स बरामद की गई हैं। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

12:03 PM, 04-Apr-2023
छेड़छाड़ के दोषी को कारावास
अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम कोर्ट संख्या दो) प्रह्लाद सिंह द्वितीय ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में सोनू निवासी फाजलपुर मेरठ को दोषी करार देते हुए 3 साल 6 माह के कारावास और दो हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। सरकारी अधिवक्ता अवकाश जैन एवं ज्योति कपूर ने बताया कि वादी ने 25 फरवरी 2017 को मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पुत्री घर का सामान लेने दुकान पर गई थी। तभी रास्ते में आरोपी पुत्री को उठाकर ले जाने लगा। थोड़ी दूर पर उसके पुत्र और अन्य साथी ने आरोपी को छेड़छाड़ करते हुए देखा था।
एसएसपी ने 29 चौकी प्रभारी बदले
मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने देर रात 29 चौकी प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है। यह सभी चौकी इंचार्ज लंबे समय से एक ही चौकी पर जमे हुए थे। नौचंदी, परतापुर, सिविल लाइन, लाल कुर्ती समेत कई थानों के अंतर्गत चौकी इंचार्ज को बदला गया है।
सुरंग मामला : जेल में बंद अपराधियों से की पूछताछ
गढ़ रोड पर न्यू अंबिका जवेलर्स की दुकान में सुरंग बनाकर चोरी करने वालों का पुलिस आठ दिन बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस अब जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ कर रही है। सोमवार को नौचंदी थाने के पूर्व प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जेल में पहुंचकर 10 अपराधियों से पूछताछ की। उन्होंने कचहरी स्थित सेशन और सदर हवालात में भी अपराधियों से जानकारी जुटाई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि सुरंग बनाने वाले बदमाश जिले से बाहर के रहने वाले हैं, जबकि रेकी करने वाले स्थानीय हैं।
व्यापारियों ने चिंता जताई
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता सोमवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ एसएसपी से उनके आवास पर मिले। व्यापारियों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। एसएसपी ने व्यापारियों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

09:45 AM, 04-Apr-2023
मेरठ से सटे सरधना पेपर मिल में एक कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अटेरना के रहने वाले तोमेश (20) के रूप में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी भारी मशीन से सिर कुचलकर मौत हुई है। सूचना पर दर्जनभर महिलाओं के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पेपर मिल मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े। पुलिस मौके पर पहुंची है।
09:44 AM, 04-Apr-2023
बागपत में तेज गति ट्रक ने ली युवक की जान
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सिनौली गांव मे देर रात मलकपुर मिल मे गन्ना खाली कर आ रहे तेज गति से आ रहे ट्रक ने दुकान से सामान लेकर आ रहे अरविंद कुमार पुत्र प्रेम सिंह हो पीछे से जोरदार टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक तथा इको कार को जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद भी ट्रक चालक गाड़ी को लहराते हुए बिजली के पोल में टक्कर मारी। जिससे बिजली का पोल भी टूट कर गिर गया और छपरौली की ओर फरार हो गया।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सीओ व पुलिस बल मौके पहुंचे। इस दौरान उनकी ग्रामीण से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में एसडीएम व सीओ ने जल्दी ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मुआवजा दिलाए जाने की आश्वासन देकर मामला शांत किया। उधर, युवक की मौत से पत्नी सुदेश व दो छोटी बेटी छोटी एवं गुड्डी का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।
09:37 AM, 04-Apr-2023
Meerut News Live: दो केंद्रों पर 5026 अभ्यर्थी देंगे जेईई मेंस परीक्षा, सरधना में कर्मचारी का शव मिला
बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग सेंटमैरी स्कूल के समीप कार टैक्टर ट्राली की पीछे से हुई भीषण टक्कर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके व दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों वाहनो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मंडावली-भागूवाला काशीरामपुर निवासी चालक गुलफाम, नरेश, वेदपाल व राजेंद्र सहित चार लोग चैती मेले काशीपुर जा रहे थे। जैसे ही वे अफजलगढ़ सेंटमैरी स्कूल के समीप पहुंचे, उनकी कार की टक्कर आगे जा रही ईंटो से भरी टैक्टर-ट्राॅली से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक 55 वर्षीय व्यक्ति राजेंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी बीरूवाला मंडावली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे कार सवार वेदपाल सिंह (45) पुत्र कोमल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ईंटों के टैक्टर पर बैठे तीन मजदूर जाकिर, साकिर व दानिश निवासी पटियाला अमरोहा भी दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पांच घायलों को उनकी गंभीर हालतक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार से पीआरवी पुलिस ने राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे अपराध निरीक्षक आरपी सिंह ने घायलों का हालचाल मालूम किया। वहीं मृतक का शव कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।