फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Murder Case: Two Accused Arrested with Weapon Used in Crime

आशा देवी हत्याकांड: पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपी दबोचे, वारदात में इस्तेमाल कैंची भी बरामद

Mon, 08 Dec 2025 02:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Dec 2025 02:41 PM IST
सार

सहारनपुर में आशा देवी हत्या मामले में फरार चल रहे दो हत्यारोपी पंकज और सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कैंची भी बरामद हुई है। विवाद घरेलू कहासुनी से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Saharanpur Murder Case: Two Accused Arrested with Weapon Used in Crime
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने महिला की हत्या के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों की तलाश कई दिनों से की जा रही थी।

विज्ञापन


घरेलू विवाद से शुरू हुआ झगड़ा बना हत्या की वजह
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को सर्वेश निवासी नल्हेडा गुर्जर की पत्नी आशा देवी पर पंकज व उसके साथियों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल आशा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हापुड़ अड्डा पर अतिक्रमण हटाने को लेकर आक्रोश, निगम टीम और व्यापारियों में नोकझोंक, एक की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंची से किया वार, वारदात के बाद फरार हो गए आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में पंकज और सतीश शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची भी बरामद कर ली है। पूछताछ में पंकज ने बताया कि विवाद सर्वेश के काम पर जाने को लेकर शुरू हुआ था।

बात बढ़ने पर आशा देवी से गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान आवेश में उसने दर्जी की दुकान पर रखी कैंची उठाकर आशा देवी के पेट में घोंप दी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।

जांच जारी, अन्य संदिग्धों की भी तलाश
पुलिस अब घटना में शामिल अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed