फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Encroachment Drive: Clash Between Traders and Nagar Nigam Team at Hapur Adda

Meerut: हापुड़ अड्डा पर अतिक्रमण हटाने को लेकर आक्रोश, निगम टीम और व्यापारियों में नोकझोंक, एक की तबीयत बिगड़ी

Mon, 08 Dec 2025 02:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Dec 2025 02:16 PM IST
सार

मेेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम से व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हंगामा बढ़ा और एक व्यापारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर तनाव बरकरार है।

विज्ञापन
Meerut Encroachment Drive: Clash Between Traders and Nagar Nigam Team at Hapur Adda
व्यापारियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोमवार को हापुड़ अड्डा चौराहे पर बने पहलवान होटल के बाहर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का व्यापारियों से विवाद हो गया। प्रवर्तन दल बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा ही था कि विरोध शुरू हो गया।

विज्ञापन


बुलडोजर चलते ही भड़के व्यापारी
निगम टीम ने जैसे ही पहलवान होटल के सामने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना शुरू किया, व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: पश्चिमी यूपी में ठंडी हवा का कहर, तापमान फिसला-दिनभर चली शीत लहर, प्रदूषण भी घटा

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
इस दौरान व्यापारी नईम अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी व्यापारियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम टीम बिना नोटिस परेशान कर रही है।

व्यापारी बोले-उत्पीड़न हो रहा, निगम ने कहा-अतिक्रमण हटाना जरूरी
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर फैलाए गए कब्जे यातायात बाधित कर रहे थे, इसलिए कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed