फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Jalabhishek done with the chanting of Har Har Mahadev on Shivratri

Saharanpur: शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ किया जलाभिषेक, दिन भर उमड़े श्रद्धालु

Tue, 26 Jul 2022 06:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

 मंगलवार की सुबह चार बजे से श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में डाक कांवडिये दिखाई दिए। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर लगातार डाक कांवड़ियों के वाहन गुजरते रहे।

विज्ञापन
Saharanpur: Jalabhishek done with the chanting of Har Har Mahadev on Shivratri
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले भर में शिवरात्रि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। सुबह से ही लोगों ने शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया तो शाम के समय शुभ मुहूर्त में कांवड़ियों ने जल चढ़ाया। हर तरफ पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चार बजे से श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसी तरह श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री बालाजी धाम सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुुुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके साथ ही भगवान शंकर को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। पूरे दिन शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। वहीं, शाम को 6:46 मिनट पर कांवड़ियों ने शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक किया। भगवान शंकर के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जलाभिषेक को लेकर कांवड़ियों में भारी उत्साह रहा।  
विज्ञापन


डाक कांवड़ लेकर लौटते रहे शिवभक्त
शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में डाक कांवडिये दिखाई दिए। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर लगातार डाक कांवड़ियों के वाहन गुजरते रहे। मंगलवार को जनपद, पश्चिमी यूपी, हरियाणा के कांवड़ियों की संख्या अधिक रही। कांवड़िये भगवान शंकर के जयघोष के साथ तिरंगा लेकर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों में रही कांवड़ियों की भीड़
पूरे शिवालयों में कांवड़ियों की भीड़ रही। कांवड़िये शिवालयों में जल लेकर पहुंचते रहे। शाम के समय शुभ मुहूर्त में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। वहीं, मंगलवार को जनपद से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार गए और जल लेने के बाद मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।

सुरक्षा रही चाक चौबंद
जिले भर में पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए। शिवालयों में आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, कांवड़ मार्ग पर भी फोर्स तैनात रही। डाक कांवड़ियों को देखते हुए चौकसी ज्यादा बरती गई।

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए शिवालय
महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव, श्री बागेश्वर महादेव, श्री पातालेश्वर महादेव, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए गए। इसके साथ मंदिरों में फूल-मालाएं भी लगाई गई।

कांवड़ सेवा शिविरों का हुआ समापन
कांवड़ यात्रा मार्ग पर करीब 25 से अधिक कांवड़ सेवा शिविर लगे थे। शिवरात्रि के साथ कांवड़ शिविर भी संपन्न हो गए। इन शिविरों में बीते एक सप्ताह से 24 घंटे कांवड़ियों और आम नागरिकों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed