{"_id":"62e66856d6a52776e33f58a8","slug":"saharanpur-fearless-miscreants-took-the-family-hostage-and-looted-lakhs-of-jewelery-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बेखौफ बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बेखौफ बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर व नगदी लूटी
Sun, 31 Jul 2022 05:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Jul 2022 05:14 PM IST
सार
सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। बीती रात गांव कुतबा माजरा में बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली।
विज्ञापन
Badgaon Police Station of Saharanpur
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेखौफ बदमाशों ने बड़गांव थानाक्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बीती रात गांव कुतबा माजरा में एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों की जेवरात व नगदी लूटे। बदमाश पीड़ित परिवार को धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही बदमाश भी सक्रिय हो गए हैं। बीती रात गांव कुतुबा माजरा निवासी राशिद पुत्र बाबू हसन के घर में चार बदमाशों ने घुस आए। बदमाशों ने तमंचों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर घर में रखी लाखों रुपए के जेवरात व 34 हजार की नगदी लूट लिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: अखाड़ा बनी पुलिस चौकी, सिपाहियों के बीच खूनी संघर्ष, हुई चाकूबाजी
विज्ञापन
बदमाश लूट की वारदात के बाद पीड़ित परिवार को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन तब तक बदमाश पुलिस पहुंच से दूर निकल चुके थे। पीड़ित राशिद ने घटना की थाने पर तहरीर दी है।
घर में घुसे दो चोर पकड़े
उधर, जड़ौदा पांडा में भी चोरी की नियत से श्लोक के घर भी तीन चोर घुस आए। घर में चोरो की आहट सुनकर परिजनों ने घेराव कर दो चोरों को मौके से पकड़ लिया, जबकि एक चोर बाईक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोरों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है।