फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Clashes: Government officials go door to door apologize for failure of police

सहारनपुर हिंसा: यूपी के गृह सचिव ने घर-घर जाकर घटना के लिए माफी मांगी

Fri, 26 May 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Clashes: Government officials go door to door apologize for failure of police
घर-घर जाते गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र - फोटो : Indian Express

जातीय हिंसा से सुलग रहे शब्बीरपुर और आसपास के गांवों में अब माहौल शांति की ओर लौटने लगा है। बृहस्पतिवार को गृह सचिव के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक अमला शब्बीरपुर में घर-घर पहुंचा और शांति की अपील की।

विज्ञापन


अफवाहों को लगाम देने के लिए दोपहर 12 बजे से जिले भर में मोबाइल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। हिंसा के छह मामलों में 96 नामजद और 600 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देर शाम गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि एक महीने से सहारनपुर में हो रही हिंसा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कराई जा रही है। उधर, शब्बीरपुर जाने की कोशिश कर रही पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी को सहारनपुर की सीमा पर ही रोक दिया गया। देवबंद के भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह बिना सूचना के गांव पहुंच गए। हालांकि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद वे लौट गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना पुख्ता प्रमाण के किसी के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं जाएगी। शासन-प्रशासन संयम बरत रहा है, मगर संयम की सीमा तोड़ी गई तो सीआरपीसी और आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। शब्बीरपुर में एक बहुत बुजुर्ग व्यक्ति और एक विकलांग महिला को आरोपी बनाया गया है। इसलिए दर्ज एफआईआर को अच्छे विवेचकों से जांच कराई जाएगी। इसके लिए विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम सेना के नक्सली कनेक्शन पर किसी तरह की टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि अराजकता और समाजद्रोह पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, जैसी घटनाएं यहां हुई हैं, सहारनपुर की हवा ऐसी नहीं है। हिंसा की घटनाओं में बाहरी लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने हिंसा के पीछे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कमी को स्वीकार किया और कहा अधिकारियों की मौजूदगी में उग्रता से साफ है कि हमारी दृढ़ता व कार्यप्रणाली में कमी है।


प्रशासन ने जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्वदलीय बैठक भी की। भीम सेना के संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर भी कहा कि ऐसा नहीं है कि हम कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। मगर, अधिकारी नए आए हैं और दो दिन में परिणाम सामने होगा। प्रशासन ने जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्वदलीय बैठक भी की। इस दौरान एडीजी एलओ आदित्य मिश्र, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश, डीआईजी सुरक्षा विजय भूषण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed