फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur child death case, ruckus of Bhim Army activists and jam in Deoband

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, कार्रवाई की मांग लेकर किया जमकर हंगामा

Wed, 27 Mar 2019 10:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur child death case, ruckus of Bhim Army activists and jam in Deoband
पुलिस को मामले की जानकारी देते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के देवबंद में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दीवार गिरने से एक मासूम की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने साधारणपुर-दुगचाड़ी मार्ग पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को दुगचाड़ी गांव में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से मिंटू के मकान की दीवार ढह गई थी। जिसके नीचे खेल रही उसकी एक वर्ष की बेटी राशि की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए थे। घटना को लेकर बुधवार को भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल वालिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव के अंदर से होकर गुजर रहे साधारणपुर दुगचाड़ी मार्ग पर जाम लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने, उक्त मार्ग से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने व ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश कुमार, सीओ अजय शर्मा व इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। इस दौरान सीओ अजय शर्मा ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटा तक लगा जाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही खोला गया। इस मौके पर भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बौद्ध, संदीप, राहुल, सतपाल सिंह, हरपाल, महेंद्र कुमार, रोनी, सतपाल सिंह, महेंद्र कुमार, मनोज सिंह, राहुल कुमार, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed