फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Cheated by District Sugarcane Officer in the name of Char Dham Yatra ticket, report filed

सहारनपुर : चार धाम यात्रा के टिकट के नाम पर जिला गन्ना अधिकारी से ठगी, रिपोर्ट दर्ज 

Tue, 10 May 2022 02:13 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 May 2022 02:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक गन्ना अधिकारी से चार धाम की यात्रा के नाम पर ठगी कर ली गई। कंपनी की ओर से 36 हजार रुपये जिला गन्ना अधिकारी से ऑनलाइन जमा करा लिए और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: Cheated by District Sugarcane Officer in the name of Char Dham Yatra ticket, report filed
गन्ना अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराने के नाम पर जिला गन्ना अधिकारी से एक ट्रेवल कंपनी ने 36 हजार की ठगी कर ली। मामले की शिकायत जिला गन्ना अधिकारी ने एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

 

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने 11 मई को परिवार के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने का कार्यक्रम बनाया था। इसके लिए हेलीकाप्टर से यात्रा करने को  ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी से सम्पर्क किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गिरफ्तार: गर्भवती प्रेमिका ने आधी रात को जूस मांगा, तो लिव-इन में रह रहे प्रेमी दी खौफनाक मौत, 10 घंटे शव के साथ..

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंपनी की ओर से 36 हजार रुपये जिला गन्ना अधिकारी से ऑनलाइन जमा कराए गए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने जिला गन्ना अधिकारी का फोन उठाना बंद कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने कम्पनी के बारे में जानकारी जुटाई तो कंपनी कानपुर से रजिस्टर्ड मिली। जबकि कंपनी द्वारा अपना कार्यालय वैष्णोदेवी और देहरादून बताया गया था।

 

जिला गन्ना अधिकारी ने मामले की शिकायत एसएसपी आकाश तोमर से की। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को पुलिस चिन्हित करने में लगी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी के पैसे बरामद किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed