अधिवक्ता फरहा फैज ने कहा- आतंकियों का गढ़ है देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाली अधिवक्ता फरहा फैज ने देवबंद से दो आतंकी गिरफ्तार होने पर फिर से देवबंद और दारुल उलूम पर हमला किया है। फरहा फैज का कहना है कि देवबंद आतंकियों का गढ़ बन चुका है, यह बात वह काफी समय से कहती आई हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में उन पर हमला करने वालों में से भी एक संदिग्ध आतंकी को एनआईए ने गिरफ्तार किया था, जिसे उन्होंने देवबंद के रेलवे स्टेशन पर देखा था। फरहा फैज का कहना है कि 2016 में उन पर हुए हमले के मामले में मॉनिटरिंग के दौरान दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के समक्ष 28 मार्च 2018 को पेश की गई रिपोर्ट में मदरसे में विद्यार्थियों की संख्या करीब 30 बताई गई, जबकि दिल्ली पुलिस द्वारा मामले की विवेचना के दौरान जब धारा 91 के तहत नोटिस भेजा गया, तो विद्यार्थियों की संख्या करीब 6000 बताई गई।
फरहा फैज का कहना है कि देवबंद में पढ़ाई करने आने वालों को गजवा ए हिंद के लिए तैयार किया जाता है, ताकि वह अजहर मसूद और हाफिज सईद जैसे आतंकवादी सरगनाओं की कठपुतली बनकर हिन्दुस्तान में तबाही मचा सकें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/