फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sacrifice day of Raja Nahar Singh and death anniversary of Chhotu Ram celebrated

Meerut News: राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस व छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई

Fri, 09 Jan 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice day of Raja Nahar Singh and death anniversary of Chhotu Ram celebrated
दौराला- दौराला में नाहर सिंह व छोटूराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते लोग। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला कस्बे में शुक्रवार को राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस और चौधरी छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।

भाकियू अराजनैतिक के पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने महापुरुषों के जीवन चरित्र पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि राजा नाहर सिंह 1857 की क्रांति के महान योद्धा थे। उन्होंने दिल्ली सीमा की सुरक्षा की और अंग्रेजों को घुसने नहीं दिया था। अंग्रेज उन्हें आयरन गेट ऑफ डेल्ही कहने लगे थे। अंग्रेजों ने मुगल राजा से संधि के नाम पर धोखे से राजा नाहर सिंह को बंधक बना लिया था। सर छोटूराम को वंचितों, शोषितों और किसानों का मसीहा कहा जाता है। ब्रिटिश शासन काल में उन्होंने किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और क्रांतिकारी सुधारों से हरियाणा, पंजाब की सूरत बदल दी। उन्हें साल 1930 में दो महत्वपूर्ण कानून पारित कराने का श्रेय दिया जाता है। इस मौके पर अंगद सिंह, अभिराज अहलावत, लक्ष्मण सिंह, पृथ्वी सिंह, आरव, विराट, कर्मवीर, युवराज, प्रणाम, वंशिका, वर्णिका, तेजस्वी, योगराज, विक्रांत अहलावत, देव, विवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed