फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saalo se saaf nahi hua patel nagar naala

सालों से साफ नहीं हुआ पटेल नगर का नाला 

Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
saalo se saaf nahi hua patel nagar naala
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्की बारिश में ही नगर निगम की पोल खोलने वाले शहर के नालों की इस साल भी सुध नहीं ली गई है। थापर नगर से सटे पटेल नगर का नाला सालों से साफ  नहीं हुआ है। नाले में भरी सिल्ट का आलम यह है कि उस पर खरपतवार उग आई है। जो कि नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल रही है। यहां के निवासियों ने बताया कि शिकायतों के बाद भी इस नाले की सफाई आज तक नहीं हुई है। बारिश होने पर यह नाला और इसकी सिल्ट सड़क पर फैल जाती है। इसके बाद होने वाले संक्रमण से लोगों को दो चार होना पड़ता है। 
विज्ञापन

थापर नगर से सटा पटेल नगर हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाला इलाका है। यहां बीच आबादी से निकल रहा नाला सिल्ट से इस कदर अटा है कि इस पर न केवल घास और तमाम तरह के पेड़ उग आए है। यहां तक कि इस पर बच्चे भी खेलते रहते हैं। मोहल्ला निवासी आफताब और जाकिर ने बताया कि सालों से इस नाले की नगर निगम ने सफाई नहीं कराई है। कई बार मोहल्ले वाले इसे लेकर विरोध जता चुके हैं और नगर निगम पर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। हल्की बारिश में भी नाले का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। घरों और दुकानों में गंदा पानी भर जाता है। इसकी गंदगी के चलते लोग बीमार पड़ जाते हैं। इस साल भी नगर निगम ने नाले की सुध नहीं ली। पिछले दिनों हुई बारिश में नाले का पानी उफनकर घरों में घुस गया था। तब भी निगम में शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed