{"_id":"6218765813b077681b3bdfc8","slug":"russia-ukraine-war-meerut-exports-decreased-by-20-percent-due-to-the-war-in-ukraine-the-biggest-impact-on-the-sports-industry-the-jewelery-market-also-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी चिंता: यूक्रेन में जंग से 20 फीसदी घटा मेरठ का निर्यात, खेल उद्योग पर सबसे ज्यादा असर, आभूषण बाजार भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी चिंता: यूक्रेन में जंग से 20 फीसदी घटा मेरठ का निर्यात, खेल उद्योग पर सबसे ज्यादा असर, आभूषण बाजार भी प्रभावित
Fri, 25 Feb 2022 11:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:55 AM IST
सार
यूक्रेन और रूस के बीच जंग से मेरठ के खेल उद्योग पर भी असर पड़ा है और आभूषणों की भी प्रभावित हुई है। मेरठ का तकरीबन 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूक्रेन और रूस के बीच जंग से मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स, आभूषण, आर्टिफीशियल ज्वेलरी, कार्पेट, कपड़ा, बैंडबाजा कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। उद्यमियों का कहना है कि उनके निर्यात में 20 से 30 फीसदी तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन
आईआईए के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि मेरठ का करीब 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। वाद्य यंत्रों के निर्यातक फैज आफताब ने बताया यूक्रेन और रूस में उनका माल निर्यात होता रहा है, लेकिन कोरोना के बाद से ही यह बंद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सनक, साजिश और हत्या: मुझसे नहीं की शादी तो कर दूंगा दीपा का कत्ल, और फिर एकतरफा प्यार में युवक ने सरेराह दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
विज्ञापन
खेल उद्योग पर सबसे ज्यादा असर
मेरठ में बने कैरम बोर्ड, क्रिकेट बैट, पेड, ग्लब्ज, हेलमेट, क्रिकेट बॉल, हैंड बॉल, फुटबॉल, स्नूकर टेबल, बिलियर्ड टेबल आदि निर्यात होते हैं। प्रीमियम लैगगार्ड के संचालक शितिज अग्रवाल बताते हैं कि पहले से ही कोरोना की वजह से संकट झेल रहे थे। अब यूक्रेन-रूस विवाद ने भी निर्यात प्रभावित किया है। गूची स्पोर्ट्स के संचालक चरणजीत भाटिया ने बताया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार प्रभावित हुआ है पर देश में मांग बढ़ी है।
आभूषण बाजार भी हुआ प्रभावित
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि स्वर्ण आभूषणों की मांग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हुई है। मेरठ में चार बड़े निर्यातक हैं। अन्य व्यापारी मेरठ से दिल्ली और मुंबई में ज्वेलरी सप्लाई करते हैं और वहां से माल निर्यात होता है।
इन दिनों मांग में 20 फीसदी तक की कमी आई है। सरदार अहमद ने बताया कि मुंबई और दिल्ली के निर्यातक मेरठ की ज्वेलरी विदेशों में भेजते हैं। दो वर्ष से डिमांड कम है।