फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rural telent lession from saurabh chaudhary : satwai

सौरभ चौधरी से सबक लें ग्रामीण प्रतिभाएं : सतवाई

Tue, 25 Aug 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
rural telent lession from saurabh chaudhary : satwai
सरूरपुर। अंतराष्ट्रीय निशानेबाज एवं अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित गोल्डन ब्वॉय सौरभ चौधरी का रविवार को सिवालखास विधायक जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सौरभ चौधरी की हौसला अफजाई करते हुए खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसकी तारीफ की।
विज्ञापन

विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि सौरभ ने 2018 में मात्र 16 वर्ष की आयु में एशियाई खेल में निशानेबाजी की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीता था। इसके बाद सौरभ ने गोल्ड की झड़ी लगा दी। उसने देश का नाम रोशन किया। इसलिए उन्हें गोल्डन बॉय की संज्ञा दी गई। विधायक ने कहा कि सौरभ चौधरी ग्रामीण प्रतिभाओं में से है। वह दूसरों को प्रेरित करने वाला खेल खेल रहा है। 12 किलोमीटर पैदल चलकर शूटिंग रेंज जाने वाले सौरभ चौधरी आज देश के सबसे कम उम्र के अर्जुन पुरस्कार विजेता बनने की राह पर हैं। जिला मंत्री किसान मोर्चा पंकज चौहान, संचित भोला, बेगराज प्रधान, संदीप ढ़डरा, अनिल दबथुआ, अर्जुन ढिंडाला, श्रवण सिवाच, कपिल सांगवान, सतवीर कलीना, जगमोहन सिंह, तुषार अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed