{"_id":"6a04a936d7de9ee74e010561","slug":"rudra-bhans-name-entered-in-the-india-book-of-records-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112327-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रुद्र भान का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रुद्र भान का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
विज्ञापन
सरधना। कुशावली रूद्र भान। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव कुशावली निवासी चार वर्षीय रुद्र भान राणा ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रुद्र ने मात्र एक मिनट पांच सेकंड में सौरमंडल के सभी आठ ग्रहों की पहचान कर अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और ज्ञान क्षमता का परिचय दिया।
रुद्र की इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है। इतनी कम उम्र में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उसकी रुचि और आत्मविश्वास को देखकर लोग हैरान हैं। रुद्र, धन सिंह राणा के पौत्र और रंजीत सिंह राणा के पुत्र हैं। उनके पिता एचसीएल में कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। माता ज्योति सिंह इंजीनियर रह चुकी हैं। बेटे की प्रतिभा को बेहतर दिशा देने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़कर शिक्षण कार्य को अपनाया, ताकि रुद्र के सीखने और विकास पर पूरा ध्यान दे सकें। रुद्र भान राणा की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उसे भविष्य का उज्ज्वल सितारा बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।