फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus over stopping DJ Kanwad, Kanwadiya made to sit in police station

डीजे कांवड़ रोकने पर हंगामा, कांवड़िये काे थाने में बैठाया

Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over stopping DJ Kanwad, Kanwadiya made to sit in police station
शहर में फैज़ ए आम कॉलेज के पास डीजे कावड़ रोकने पर हंगामा करते हैं शिव भक्तों के समर्थक
मेरठ। शहर में बुधवार देर रात 11 बजे फैज-ए-आम कॉलेज के पास डीजे कांवड़ रोकने पर शिवभक्तों के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। रेलवे रोड पुलिस ने कांवड़िया अमन सिंघल को थाने में लाकर बंद कर दिया। विरोध में भाजपा नेता और समर्थक डीजे कांवड़ को वहीं रोककर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। बाद में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने अमन को छुड़वाया, तब डीजे कांवड़ आगे रवाना हुई।
विज्ञापन

भाजपा नेता राकेश कुमार गौड़ के मुताबिक, शहर निवासी भाजयुमो नेता अमन सिंघल और सौरभ प्रजापति डीजे कांवड़ में 120 लीटर गंगाजल लेकर आए थे। फैज-ए-आम कॉलेज के पास रेलवे रोड इंस्पेक्टर ने डीजे कम करने की बात कहकर कांवड़ को रोक लिया। डीजे के ऊपर दो कांवड़िया बैठे थे, जिन्हें साथी कांवड़ियों ने नीचे उतार दिया। इसके बावजूद भी इंस्पेक्टर डीजे कम करने की जिद पर अड़े रहे। इसको लेकर भाजपा नेताओं और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी मौके पर आए, जिनके साथ भाजपा नेताओं की खूब नोकझोंक हुई। बाद में एसपी सिटी के हस्तक्षेप से मामले का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed