फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ruckus on yuva morcha activist hunguma

भाजयुमो कार्यकर्ता पर हमला, हंगामा

Sun, 06 Sep 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
ruckus on yuva morcha activist  hunguma
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को भाजयुमो के कार्यकर्ता पर हमला हो गया। इसकी जानकारी पाकर भाजपा नेता एवं अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए और थाने में हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर निवासी कुशाग्र चड्ढा शनिवार रात करीब आठ बजे पांडव नगर जा रहे थे। आरोप है कि पांच-छह युवकों ने उनसे गालीगलौज एवं मारपीट कर दी। जिसमें कुशाग्र घायल हो गए। उन्होंने हमलावर अमित पुंडीर, अरुण और सिद्धार्थ को पहचान लिया। कार्यकर्ता कुशाग्र पर हमले की जानकारी पाकर भाजयुमो महानगर मंत्री शिवम शर्मा, अमित गोयल कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। युवा मोर्चा अध्यक्ष वीनस शर्मा ने इस बाबत पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed