फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in Saharanpur, three injured including police personnel in stone pelting

सहारनपुर में बवाल, पथराव में पुलिस कर्मी सहित तीन घायल

Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Saharanpur, three injured including police personnel in stone pelting
सहारनपुर में जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद श्रीराम मार्केट में दुकानो पर लूटपाट व गडिंयो में - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में बवाल, पथराव में पुलिस कर्मी सहित तीन घायल
विज्ञापन

घंटाघर पर प्रदर्शन के बाद लौटती भीड़ ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 45 गिरफ्तार
पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा, व्यापारियों ने लगाया लूटपाट का भी आरोप
घंटाघर, नेहरू मार्केट, नवाब गंज क्षेत्र में बंद हुए बाजार, देवबंद में भी किया गया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नुपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में एक समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने यहां बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा तो घंटाघर से लौट रही भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक पर दुकानों पर पथराव कर दिया। दुकानों के बाहर रखे सामान को फेंक दिया, दुपहिया वाहनों को गिरा दिया। दुकानों पर लूटपाट की कोशिश की। कुछ व्यापारियों ने भीड़ पर सामान उठा कर ले जाने का भी आरोप लगाया है। यहां भी पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने जिले भर से 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले जुलूस शुरू होते ही दहशत का माहौल बन गया। नेहरू मार्केट, श्री राम चौक, नवाबगंज, नखासा बाजार में भगदड़ मच गई और बाजार बंद होते गए। कुछ दुकानें खुली हुई थीं, जिनपर पथराव किया गया। पथराव में एक सिपाही और दो दुकानदार घायल हुए हैं। सूचना पर कमिश्नर लोकेश एम, आईजी प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी पर शहर विधायक राजीव गुंबर भी मौके पर पहुंच गए। उधर, देवबंद में भी जुमे की नमाज के बाद लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठियां फटकार करके भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस की ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में बिना अनुमति के जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने वाले 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों को चिह्नित कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-जुलूस निकालने वालों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। बिना अनुमति के जुुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अखिलेश सिंह जिलाधिकारी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

-घंटाघर से लौटती भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। दुकान के बाहर खड़े वाहनों को गिरा कर दुकानों को भी लूटने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रीतिंदर सिंह, आईजी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed