फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus erupts in Vedvyaspuri over broken roads and waterlogging

Meerut News: वेदव्यासपुरी में टूटी सड़कें, जलभराव के विरोध में हंगामा

Sun, 19 Apr 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Ruckus erupts in Vedvyaspuri over broken roads and waterlogging
मेरठ। एनएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी में टूटी सड़कें, जलभराव और स्ट्रीट लाइट न होने पर अंधेरा रहने की समस्या को लेकर शनिवार को पार्षद और स्थानीय लोगों ने निगम में अफसरों का घेराव कर दिया और हंगामा किया। आरोप है कि बार-बार शिकायत करते हैं लेकिन समाधान नहीं होता। कॉलोनियों में समस्याओं का समाधान न होने से लोग परेशान हैं। निगम के अफसरों ने 15 दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोग लौटे। वार्ड-6 के पार्षद प्रशांत कसाना ने बताया कि वेदव्यासपुरी की कॉलोनी में जल निकासी के लिए नालियों के निर्माण की जरूरत है। वहां पर सड़कें टूटी पड़ी है, जहां करीब 100 नई स्ट्रीट लाइट की जरूरत है। पार्कों में हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। पानी की टंकी में गंदा पानी है। पार्कों की सफाई व सौंदर्यीकरण कराया जाए। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने आश्वासन दिया कि समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed