{"_id":"5f6a5f928ebc3e0110493710","slug":"ruckus-due-to-death-of-palika-workers-the-parients-zam-the-road-for-action-the-eo-sardana-news-mrt50250387","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर बखेड़ा, ईओ के खिलाफ घंटों जाम लगाकर बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर बखेड़ा, ईओ के खिलाफ घंटों जाम लगाकर बैठे परिजन
विज्ञापन
पालिका कर्मचारी की मौत पर बखेड़ा, ईओ को निलंबित करने की मांग
- सरधना नगर पालिका का मामला, देररात बस स्टैंड पुलिस चौकी पर जाम लगाया
- एसडीएम मौके पर पहुंचे, ईओ ने कहा रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो कर लेंगी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका के एक कर्मचारी की मंगलवार को मौत हो गई। पालिका ईओ पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिजनों ने बस स्टैंड पुलिस चौकी पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ईओ के खिलाफ कार्रवाई, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। परिजन मौके पर डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग करते रहे। वहीं, ईओ ने कहा कि उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। वह मानसिक तनाव में है बुधवार को वह पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर सकती हैं।
सरधना नगर पालिका ईओ अमिता वरुण और कर्मचारियों के बीच मामला उस समय बढ़ गया जब एक पालिका कर्मचारी अमित छाबड़ा की मंगलवार शाम कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने ईओ पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वह शव लेकर नगर की बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचे और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। भारी हंगामे की सूचना पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय और सीओ सरधना आरपी साही मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजनों पालिका ईओ पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने ईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग करते हुए एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। परिजनों ने बताया कि ईओ अजय का मानसिक उत्पीड़न कर रहीं थीं। तबियत बिगड़ने पर पहले नगर के हिमालय अस्पताल उसके बाद कैलाशी अस्पताल कंकरखेड़ा में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे ओर पालिका ईओ अमिता वरुण ने कहा कि सोमवार को पालिका का मुख्य गेट बंद कर छोटा गेट खोलने के लिए अमित छावड़ा से कहा था। बड़ा गेट खोलने से बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग में समस्या आती है। बताया कि वह मंगलवार को ड्यूटी पर आया था और उसके बाद घर चला गया। जानकारी हुई है कि उसकी परिजनों से घर पर कहासुनी हुई थी। वह पहले से ह्दय रोगी था। उसके बाद उसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस मामले में परिजन देररात तक परिजन मौके पर एसएसपी और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।
मैं टंकी पर चढ़कर कर लूंगी आत्महत्या
ईओ अमित वरुण के मुताबिक लगातार उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर दबाव बनाया जाता है। थाना पुलिस तहरीर पर कार्रवाई करने से इंकार कर देती है। वह बुरी तरह से मानसिक दबाव में है। बुधवार को वह पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर लेंगी।
विज्ञापन
----
भाजपाई मौके पर पहुंचे
नगर पालिका कर्मचारी की जानकारी पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता परिजनों से मिलने मौके पर पहुंचे।
------
पालिका के कार्यवाहक प्रधान लिपिक के कार्यालय पर लटा रहा ताला
सरधना। नगर पालिका में ईओ व कार्यवाहक प्रधान लिपिक के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लिपिक के नहीं पहुंचने पर कार्यालय पर ताला लटका मिला। जिस पर ईओ ने कार्रवाई करते हुए बिना बताए अवकाश करने पर एक दिन का वेतन काटने के साथ नोटिस देकर जवाब मांगा है। इतना ही नहीं, प्रधान लिपिक विपिन द्वारा कार्यालय से सोमवार को कुछ फाइल ले जाने के आरोप में ईओ ने थाने में तहरीर दी है। ईओ अमिता वरुण ने बताया कि थाना पुलिस ने उनकी तहरीर रिसीव नहीं की है। बुधवार को वह तहरीर रजिस्ट्री करेंगी। उन्होंने बताया कि नये प्रधान लिपिक की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। जिससे पालिका का कार्य सुचारु चल सके। वहीं, शाम के समय एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रधान लिपिक ने खुद को मानसिक तनाव के चलते प्यारेलाल अस्पताल मेरठ में भर्ती होना बताया है। इस संबंध में ईओ ने जानकारी होने से इंकार किया है।