{"_id":"69f60c5733db633ce509eb3d","slug":"ruckus-and-tension-in-pali-village-over-removal-of-religious-site-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112206-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पाली गांव में धार्मिक स्थल हटाने पर हंगामा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पाली गांव में धार्मिक स्थल हटाने पर हंगामा, तनाव
Sat, 02 May 2026 08:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 02 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सरधना। गांव पाली में धार्मिकस्थल हटाने को लेकर हुए विवाद पर ग्रामीणों को समझाते एसडीएम व सीओ। स
एक आरोपी गिरफ्तार, बुलडोजर, ट्रैक्टर सीज, पुनर्निर्माण शुरू कराकर माहौल शांत किया
-खेत में बना धार्मिक स्थल हटाने पर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के पाली गांव में शनिवार को खेत में बने एक धार्मिक स्थल को हटाए जाने को लेकर विवाद हो गया। तनाव के हालात बन गए। भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त बुलडोजर और ट्रैक्टर को सीज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार पाली गांव निवासी किसान चमन द्वारा वर्षों पूर्व अपने खेत के एक हिस्से में धार्मिक स्थल का निर्माण कराया गया था, जिसे ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा बताया जा रहा है। चमन के निधन के बाद उनका परिवार उक्त भूमि पर खेती कर रहा था।
आरोप है कि शनिवार को चमन के पौत्र दीपक ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से धार्मिक स्थल को हटवा दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर विरोध करने लगे, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
बाद में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार खेड़ा निवासी पप्पू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई करते हुए जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर चालान किया गया है तथा दोनों वाहन सीज कर दिए। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थल का पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। देर शाम तक पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।