फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSPB players take lead in snooker competition

Meerut News: स्नूकर प्रतियोगिता में आरएसपीबी के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाई

Tue, 14 Apr 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
RSPB players take lead in snooker competition
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में चल रही स्नूकर प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी......संवाद
- अलेक्जेंडर क्लब में हुआ अलग-अलग मुकाबलों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर क्लब में खेली जा रही ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में सातवें दिन सात मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में आरएसपीबी के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाई। सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में आरएसपीबी के मनन चंद्रा ने दिल्ली के शरद कुमार को 79-22, 77-1, 63-21, 0-91 से हराकर जीत दर्ज की।
इस मुकाबले में मनन ने 91 का ब्रेक भी लिया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा के दिव्य शर्मा ने उत्तराखंड के अक्षत गुसाईं को 19-66, 2-56, 29-75, 70-18, 18-65-, 60-30 और 70-1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में आरएसपीबी के बृजेश धमानी ने दिल्ली के बंटी रात्रा को एक तरफा मुकाबले में 68-54, 73-33, 86-30 और 54-42 से हराकर जीत हासिल की। मंगलवार सुबह खेले गए पहले मुकाबले में हरियाणा के दिव्य शर्मा ने हरियाणा के ही शौकीन मोहम्मद को 66-26, 67-44, 57-42, 18-53, 74-12 से हराया। दूसरे मुकाबले में आरएसपीबी के मनन चंद्रा ने हरियाणा के जितेंद्र सोनी को 69-39, 65-27, 49-61, 51-40, 97-0, 73-38 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में दिल्ली के शोएब खान ने मेरठ के शाहजेब सैफी को 56-34, 64-62, 11-23, 77-8, 69-56 से हराकर जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में आरएसपीबी के बृजेश धमानी ने उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अरबाज को 69-53, 61-80, 10-3, 80-49 और 68-10 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा, बिलियर्ड सचिव अंशुल अग्रवाल, संजय शर्मा, संजय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed