फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 40 lakh fraud under the pretext of selling a plot; FIR registered against three individuals

Meerut News: प्लॉट बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rs 40 lakh fraud under the pretext of selling a plot; FIR registered against three individuals
- 95 लाख रुपये में तीन प्लॉट का सौदा करने और रकम हड़पने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों पर प्लॉट का सौदा कर रकम लेने और बाद में दूसरे लोगों को प्लॉट बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पल्लवपुरम थाने में दर्ज प्राथमिकी में वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। दो नवंबर 2021 को कंकरखेड़ा में उनके मकान को 40 लाख रुपये में बिकवाने की बात हुई थी। इसी दौरान महेंद्र ने उन्हें अपनी जमीन के बारे में बताया और प्लॉट खरीदने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि महेंद्र ने अपनी पत्नी अनुराधा के साथ उनके घर पहुंचकर जमीन के तीन प्लॉट का सौदा कराया। इनकी कीमत करीब 95 लाख रुपये तय की गई।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने महेंद्र सिंह को दो लाख रुपये बयाना दिया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में रकम का भुगतान किया गया। आरोप है कि प्लॉट के बैनामे भी कराए गए, लेकिन बाद में संबंधित जमीन की स्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महेंद्र सिंह और धर्मवीर सिंह ने प्लॉटों के संबंध में उन्हें गुमराह किया और रकम हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने प्लॉटों की वास्तविक स्थिति जाननी चाही तो आरोपियों ने जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर महेंद्र सिंह, अनुराधा और धर्मवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed