फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 33.52 lakh grabbed from woman in the name of selling two plots

दो प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 33.52 लाख रुपये हड़पे

Sun, 24 Aug 2025 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Rs 33.52 lakh grabbed from woman in the name of selling two plots
- रजिस्ट्री न करने पर रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर गंगानगर थाने में दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। दो प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 33.52 लाख रुपये हड़प लिए गए। रजिस्ट्री न करने पर पीड़िता ने रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने एसएसपी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवी नगर निवासी मोहिनी चौहान ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि पिंकी इंफ्राटेक एलएलपी कंपनी मवाना रोड पर जेपी रेजीडेंसी के नाम से कॉलोनी विकसित कर रही है। उन्होंने कंपनी में कार्यरत कर्मचारी योगेश के माध्यम से दो प्लॉट बुक कराए थे। इसके लिए नकद और चेक के माध्यम से 33.52 लाख रुपये अदा किए। बाकी रकम मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) से अप्रूवल आने पर रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कंपनी की ओर से फोन पर उन्हें बताया गया कि मेडा से अप्रूवल आ गया है, रजिस्ट्री करा लो। उन्होंने कंपनी के पार्टनर अनुराग अग्रवाल, कर्मचारी अतुल मंडलोई, दीपक, अतुल कौशिक व योगेश से रजिस्ट्री के लिए संपर्क किया। इन लोगों ने तकनीकी कमी के चलते तीन माह बाद रजिस्ट्री करने की बात कही। तीन माह बाद मोहिनी चौहान ने संपर्क किया तो आरोप है कि उन्हें आजकल में रजिस्ट्री करने की बात कहकर टाला जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपियों ने उनके बुक कराए प्लॉट मेडा में बंधक करा दिए हैं। उन्हें धोखे में रखकर 33.52 लाख रुपये हड़प लिए गए हैं। रजिस्ट्री न होने पर रकम वापस मांगी तो अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने गंगानगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed