फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion will take place from 10 pm tonight

Meerut News: आज रात दस बजे से हो जाएगा रूट डायवर्जन

Sun, 09 Feb 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will take place from 10 pm tonight
मेरठ। भूमिया पुल पर नगर निगम की ओर से पुलिया के निर्माण कार्य के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। आज रात 10 बजे से लेकर 15 मार्च तक रूट डायवर्ट रहेगा। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय से एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र को एक पत्र प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही को भूमिया पुल पर उस रूट का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया। देर शाम विनय कुमार शाही ने अपनी रिपोर्ट एसपी यातायात को दी। इसके आधार पर ही डायवर्जन का आदेश जारी कर दिया। प्लान बनाया गया कि नौ फरवरी की रात 10 बजे से 15 मार्च तक भूमिया पुल की तरफ किसी वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

यहां नगर निगम को भूमिया पुल स्थायी पुलिया का नये सिरे से निर्माण करना है। इस अवधि में हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल के रहने वाले लोग ही भूमिया पुल तक जा सकेंगे। मैट्रो प्लाजा और शारदा रोड की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल से लिसाड़ी गांव होते हुए लिसाड़ीगेट के रास्ते हापुड़ अड्डा आ सकेंगे। इसी तरह नूर नगर एवं लिसाड़ी गांव की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल के पास से होते हुए शारदा रोड व मेट्रो प्लाजा जा सकेंगे। इस ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल और शारदा रोड व मेट्रो प्लाजा से भूमिया पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। यहां से हजारों वाहन रोजाना निकलते हैं। अब लिसाड़ी गांव व नूर नगर पुलिया वाले रास्ते से निकलना होगा। ऐसे में जाम की समस्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed