फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion will for four days due to construction of road in Meerut Cantt area

UP: मेरठ में रूट डायवर्जन, लोगों को कई दिन झेलनी पड़ेगी परेशानी, चार किमी घूमकर जाना पड़ रहा बेगमपुल

Mon, 11 Mar 2024 12:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2024 12:34 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के कैंट क्षेत्र में रूट डायवर्जन होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभी लोगों को चार दिनों तक यह परेशानी झेलनी पड़ेगी। बताया गया कि लोगों को चार किलोमीटर घूमकर बेगमपुल जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Route diversion will for four days due to construction of road in Meerut Cantt area
मेरठ में रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा से सब एरिया कैंटीन तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिस कारण बेगमपुल जाने के लिए कैंट क्षेत्र से रूट डायवर्ट कर रखा है। रूट डायवर्ट के चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही 10 मिनट की दूरी एक घंटे में तय हो रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि लोगों को एक किलोमीटर की दूरी के लिए चार किलोमीटर तक घूम के जाना पड़ रहा है। सोमवार को लगे जाम ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।

कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से लेकर सब एरिया कैंटीन तक कैंट क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। जिस कारण कैंट क्षेत्र में दोपहिया वाहनों को ही निकाला जा रहा है। वहीं, भारी वाहनों व अन्य बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वाहनों को निकालने के लिए कैंट क्षेत्र में अलग-अलग रास्तों पर व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया है। जो अगले चार दिन तक चलेगा। सोमवार को कैंट स्टेशन से लेकर दोनों तरफ सड़क पर जाम देखने को मिला। जाम में फंसे लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। लोगों को एक किलोमीटर के लिए चार किलोमीटर तक घूम कर आना पड़ रहा है। वहीं, सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर बाद तक भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

विज्ञापन

वहीं, जाम ने ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था को खोलकर रख दिया। वाहन निकालने को लेकर लोगों की आपस में कहासुनी हुई। लेकिन लोगों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया। कैंट क्षेत्र में लगे जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली बच्चों की बस भी घंटों फंसी रही।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed