फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion for Shiv Mahapuran Katha from today

Meerut News: शिव महापुराण कथा के लिए आज से रूट डायवर्जन

Sun, 15 Dec 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Route diversion for Shiv Mahapuran Katha from today
मेरठ। परतापुर के शताब्दी नगर में शिव महापुराण कथा के आयोजन के मद्देनजर यातायात पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान आज सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। 15 से लेकर 21 दिसंबर तक सुबह आठ बजे से लेकर रात को आठ बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शिवमहापुराण कथा का आयोजन शताब्दी नगर में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। सुबह आठ बजे से लेकर रात को आठ बजे तक यह प्लान लागू रहेगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात ने बताया कि 15 दिसंबर से हापुड़ से आने वाले भारी वाहन खरखौदा थाना तिराहा से मोहिउद्दीनपुर होते हुए परतापुर एनएच-58 होते हुए बागपत फ्लाई ओवर के नीचे से टीपी नगर जा सकेंगे। टीपी नगर की ओर से आने वाले भारी वाहन शाॅप्रिक्स मॉल से बिजली बंबा बाईपास होते हुए हापुड़ की तरफ जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन परतापुर इंटरचेंज से शाॅप्रिक्स माॅल की तरफ नहीं जाएगा। शाॅप्रिक्स माॅल से कोई भी भारी वाहन परतापुर की तरफ नहीं जाएगा। एसपी यातायात ने बताया कि नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिसकर्मी सभी प्वाइंटों तैनात किए गए है। जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed