फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roof of house collapses in Siwal Khas, injuring five family members

Meerut News: सिवाल खास में मकान की छत गिरी, परिवार के पांच लोग घायल

Tue, 17 Mar 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Roof of house collapses in Siwal Khas, injuring five family members
जानीखुर्द। सिवाल में गिरे मकान की छत का मलबा फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। कस्बा सिवाल खास में मंगलवार की सुबह एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबने से एक महिला और उसके चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया।
हादसा सिवाल खास निवासी नेक मोहम्मद के मकान में हुआ। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य घर के भीतर थे, तभी अचानक मकान की छत गिर गई। हादसे में नेक मोहम्मद की पत्नी अफसाना, उनकी दो बेटियां सुहाना व तानिया और दो बेटे राहिल व रिहान मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे को हटाया और दबे हुए परिवार को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने और स्थिति सामान्य होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसे से पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

समाजसेवी कस्बा निवासी इंतजार अली ने बताया कि हादसे का शिकार नेक मोहम्मद की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। मकान जर्जर होने के कारण छत गिरी है। पीड़ित का मकान बनवाने के लिए सरकार से मदद के लिए अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed