फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roller was worshipped for the crushing season at Sakauti mill

सकौती मिल में पेराई सत्र के लिए रोलर की पूजा की गई

Sat, 28 Jun 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Roller was worshipped for the crushing season at Sakauti mill
दौराला- सकौती आईपीएल चीनी मिल में रोलर पूजा करते अ​धिकारी। स्रोत : स्वंय
दौराला। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 के लिए रोलर पूजा का आयोजन किया गया। ज्योतिषाचार्य गोविंद प्रसाद मिश्रा ने मंत्र उच्चारण व विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। मुख्य यजमान प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार खोखर रहे। उन्होंने कर्मचारियों, किसानों को आने वाले सत्र की बधाई दी और कहा कि निर्धारित समय पर चीनी मिल का संचालन शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी लगन और मेहनत के साथ अपने कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि समय से क्रय केंद्र की स्थापना की जाएगी। किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के लिए वह चीनी मिल अधिकारियों व समिति अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान प्रतीक सक्सेना, जितेंद्र, सचिन, आदेश चौधरी, परमजीत राठी, बृजेश, सरवीन, अमित, मुकेश, कुलदीप, अमरनाथ, सुशील, सत्येंद्र, धर्मेंद्र, अर्पित, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed