फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohta police attacked and fired upon while attempting to apprehend a mobile phone robbery suspect.

Meerut News: मोबाइल लूट के आरोपी को पकड़ने गई रोहटा पुलिस पर हमला व फायरिंग

Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rohta police attacked and fired upon while attempting to apprehend a mobile phone robbery suspect.
- पालतू कुत्ता भी पुलिस कर्मियों पर छोड़ा, एक दरोगा को काटा
विज्ञापन

- हमले में तीन दरोगा घायल, पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाड़ी
- चार नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, पांच आरोपी जेल भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा/रोहटा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित राजनगर कॉलोनी में 30 जून की रात रोहटा पुलिस लूट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी वैभव सांगवान को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। आरोप है कि आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, साथ ही दरोगा कौशल सिंह को उनके पालतू कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। दरोगा अनिल कुमार की तहरीर पर कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। रोहटा पुलिस ने लूट करने वाले आरोपी वैभव व उसके साथियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
रोहटा थाना क्षेेत्र के गांव शाहपुर-जैनपुर निवासी दुकानदार मंजीत ने मंगलवार को रोहटा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि रात के समय वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच कार सवार आरोपी वैभव व उसके साथियों कंकरखेड़ा निवासी अक्षत उर्फ छोटू, ईशान उर्फ ईशू, शाकिब, शहजाद व दो किशोरों ने उसे धमकाते हुए मारपीट कर दी थी। आरोपियों ने पीड़ित से 8700 रुपये व मोबाइल लूट लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान रोहटा पुलिस को वैभव सांगवान की जानकारी मिली। 30 जून की रात दरोगा अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कंकरखेड़ा के राजनगर स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने अपने पिता विपिन कुमार, मां शशि, भाई रक्षित सांगवान तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया तथा अपना पालतू कुत्ता भी पुलिसकर्मियों पर छोड़ दिया। आरोपियों ने दरोगा राहुल कुमार गुप्ता की सरकारी पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। आरोपियों के पास अवैध असलहे भी थे। उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें दरोगा निखिल चौधरी बाल-बाल बचे। आरोपियों पर दरोगा अनिल कुमार का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप है। आरोपियों ने दरोगा अजय यादव के सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। दरोगा भगत सिंह भी चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस पर हमले के एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
--कॉलोनी में मचा हड़कंप
घटना के दौरान कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज से कॉलोनी में दहशत फैल गई। इसी बीच आरोपी वैभव सांगवान व उसके परिवार के सदस्य मौके से भाग गए। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस टीम को दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं, रोहटा पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी वैभव सांगवान निवासी राजनगर, अक्षत उर्फ छोटू निवासी शाका कॉलोनी, ईशान उर्फ ईशू निवासी नंगला ताशी, शाकिब निवासी बुखारपुरा और शहजाद निवासी जटौली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

-आरोपियों से सामान बरामद
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस को तीन हजार रुपये, लूट का मोबाइल, बिना नंबर की कार व एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल की मदरबोर्ड प्लेट और बैटरी बरामद की गई। तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 1,078 मोबाइल स्क्रीन, 313 मोबाइल फोल्डर और 245 बैटरियां भी मिलीं हैं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed