फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohit murder case: Dr. Farahim went to jail, two outpost in-charges present, murdered for not giving polythene

रोहित हत्याकांड: डॉ. फराहीम जेल गया, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, पॉलिथीन नहीं देने पर की थी हत्या

Wed, 07 Aug 2024 11:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Aug 2024 11:52 PM IST
सार

रोहित हत्याकांड में नर्सिंग होम संचालक डॉ. फराहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फराहीम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Rohit murder case: Dr. Farahim went to jail, two outpost in-charges present, murdered for not giving polythene
मवाना में डा. फराहीम के अस्पताल की पैमाइश करते पालिका कर्मचारी। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस मामले में बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विकास शर्मा और सुभाष बाजार चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। डॉ. फराहीम के नर्सिंग होम पर भी डीएम ने जांच व पैमाइश के लिए टीम भेजीं। अवैध निर्माण या संचालन मिलने पर नर्सिंग होम पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


 

रविवार को पॉलिथीन नहीं देने पर रोहित की हत्या कर दी गई थी। रोहित के पिता विनोद ने फारुख पुत्र हामिद, उसके छोटे भाई निवासीगण बहोड़पुर, समीर पुत्र इमरान, फैजान पुत्र दुबाज, तरुण पुत्र नरेंद्र निवासी अटौरा, डॉ. फराहीम और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तरुण को भीड़ ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। एक आरोपी गुलाब और फारुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। फैजान और समीर को पुलिस तलाश रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मौके पर पहुंचकर सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। आरोपियों को शरण देने व भगाने के आरोपी डॉ. फराहीम की गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्यमंत्री ने खुद ही उसे पकड़ने की बात कह दी थी। उसी दौरान सीएचसी की टीम ने डॉ. फराहीम के अस्पताल को सील कर दिया था। वहीं, इस मामले में राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को भी फोन कर सारी जानकारी दी थी। 

मंगलवार रात को पुलिस ने फराहीम को गिरफ्तार कर लिया था। उसे रात में सिविल लाइन थाने में रखा गया था। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने फराहीम को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के मामले में डीएम-एसएसपी से की वार्ता
बुधवार को जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, कमलदत्त शर्मा, सतवीर त्यागी और मनिंद्रपाल सिंह की डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ सर्किट हाउस में वार्ता हुई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। 
 

पैमाइश कर लौटी तहसील टीम
डा. फराहीम के अस्पताल की जांच को डीएम के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, तहसील और नगर पालिका की टीमें पहुंची। अस्पताल पर सील लगी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच नहीं कर पाई। जबकि तहसील की ओर से नगर पालिका की टीम ने पैमाइश की। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि जांच के लिए जिलाधिकारी ने टीम का गठन किया है, जिसमें एसीएमओ डा. प्रवीण गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, नायब तहसीलदार अंकित तोमर के नेतृत्व में तहसील की टीम तथा नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। अवैध निर्माण या संचालन की पुष्टि होने पर नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग, तहसील और नगर पालिका के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई है। 

डीएम दीपक मीणा का कहना है कि अस्पताल (नर्सिंग होम) की जांच करने के लिए टीम गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। फिलहाल अस्पताल सील किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed