{"_id":"5d41f1e78ebc3e6cb66e8c63","slug":"robbery-to-biker-the-police-aressted-two-robbers-at-bhooni-chok-sardana-news-mrt4360426190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को लूटा, पुलिस ने भूनी चौराहे से दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को लूटा, पुलिस ने भूनी चौराहे से दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन
सरूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े दो बदमाश।
- फोटो : SARDANA
बाइक सवार को लूटा, पुलिस ने भूनी चौराहे से दो बदमाशों को पकड़ा
सरधना/सरूरपुर। सरधना-दौराला रोड पर अलीपुर के पास मंगलवार रात वैगनार कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक सवार युवक से पांच हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जिसमें भूनी चौराहे के पास कार समेद देा बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी बदमाश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी निखिल पुत्र किशन सिंह फूड डिलेवरी कंपनी में काम करता है। मंगलवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहा थ। अलीपुर आईटीआई कॉलेज के निकट वैगनआर कार सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर लोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर निखिल से पांच हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। निखिल के मुताबिक बदमाश फरार हो गए। उसने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। सरधना चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बदमाशो की घेराबंदी शुरू कर दी। भूनी चौराहे पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि एक पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गया। सरूरपुर थाना पुलिस बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लबी कार, लूटी हुई नकदी, मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए आरोपी सजील पुत्र सलीम व परवेज पुत्र जुल्फूकार निवासी ग्राम जसड़ बताया। फरार आरोपी का नाम आलिम पुत्र सजील निवासी पचपेड़ा, थाना भावनपुर बताया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।