फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery of lakhs by taking family hostage in Nanglamal

Meerut News: नंगलामल में परिवार को बंधक बनाकर लाखों का डाका

Mon, 22 May 2023 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Robbery of lakhs by taking family hostage in Nanglamal
मेरठ/मुंडाली। मुंडाली के नंगलामल गांव में शनिवार आधी रात 10 से ज्यादा हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने मकान में धावा बोल दिया। उन्होंने छत पर सो रहे दंपती और आठ साल के बेटे को बंधक बना लिया। मारपीट कर परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी और गैस सिलिंडर लूटकर फरार हो गए। डकैती की घटना के बाद एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा औैर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुंडाली के नंगालामल गांव में शिवम पुत्र अनिल तोमर समयपुर मार्ग पर गांव के बाहरी छोर पर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात शिवम पत्नी प्रियंका और बेटे प्रांजल के साथ छत पर सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे हथियारबंद 10-12 बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। बदमाशाें ने छत पर पहुंचकर शिवम को रोटी देने की बात कहते हुए उठा लिया। इसके बाद तीनों को तमंचे के बल पर नीचे कमरे में ले गए। बदमाशों ने शिवम से सेफ की चाबी मांगी तो उसने बताया कि वह दूसरे भाई के घर में मां के पास है। इस पर बदमाशों ने शिवम की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

तीनों के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ताले तोड़कर सेफ में रखे प्रियंका के सोने और चांदी के जेवरात निकाल लिए। दूसरे कमरे में संदूक का ताला तोड़कर शिवम की मां के सोने के जेवरात, कपड़े और 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह हाथ खोलकर शिवम ने भाई विशाल और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने बताया कि बदमाश करीब 16 तोले सोना, चांदी और नकदी लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- वर्जन
- बदमाश छत के सहारे घर में घुसे हैं। डकैती के मामले में मुंडाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed