फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery in a farmers house: Criminals looted livelihood, police rebuked them

किसान के मकान में डकैती: बदमाशों ने रोजी-रोटी लूटी, पुलिस ने दुत्कारा, कहां जाएं पीड़ित

Thu, 11 Jul 2024 05:33 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jul 2024 05:33 PM IST
सार

मेरठ में एक किसान को बंधक बनाते हुए बदमाश उसके आंगन में बंधे तीन लाख के चार पशु और हजारों रुपये की नकदी लूटकर ले गए। किसान ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने भी उसे धमका कर भगा दिया।

विज्ञापन
Robbery in a farmers house: Criminals looted livelihood, police rebuked them
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सतवाई गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने किसान के घर में धावा बोला। किसान को बंधक बनाते हुए बदमाश वहां बंधे तीन लाख के चार पशु और हजारों रुपये की नकदी लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसे धमकाकर भगा दिया। 

विज्ञापन


गांव सतवाई निवासी सुरेंद्र पुत्र सुक्खन ने बताया कि मंगलवार की रात किसी समय अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर उसके घेर में घुस गए। जहां वह सोया हुआ था। गन प्वाइंट पर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद घेर में बंधे करीब तीन लाख रुपये कीमत के चार मवेशी, उसकी जेब में रखे ढाई हजार रुपये और मोबाइल लूट कर ले गए। बदमाश जाते समय बाहर से मकान की कुंडी लगा गए।

विज्ञापन

घटना के बाद सुबह होने पर पीड़ित ने किसी तरह परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद थाने पर जाकर लूटपाट के संबंध में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर रख ली और उसे धमकाकर चलता कर दिया। इस संबंध में ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। 

ग्रामीणों का कहना कि पिछले एक माह के भीतर लूटपाट की गांव में चौथी वारदात है। लेकिन पुलिस ने एक भी मामले को न तो दर्ज किया है और न ही एक भी मामले का खुलासा किया है। लोगों का कहना है पशु ही किसान की रोजी-रोटी होते हैं, बदमाश उन्हें ही लूटकर ले गए।

तीन ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
चोरों ने मंगलवार रात मीरपुर तखावली के रास्ते पर स्थित तीन नलकूपों के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। बेखौफ चोर दोनों ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी विजय उर्फ मोनू का मीरपुर तखावली मार्ग पर स्थित खेत पर नलकूप है। नलकूप पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था।

इस ट्रांसफार्मर से इनके अलावा तीन अन्य किसानों महकार सिंह, महेंद्र सिंह नगला खेप्पड़ व चंद्रमूल के नलकूपों के लिए कनेक्शन संचालित थे। विजय के नलकूप से मात्र 10 मीटर की दूरी पर किसान पवन मीरपुर व रमेश की ट्यूबवेल के 25 केवीए का ट्रांसफार्मर का सामान भी चोर चोरी कर ले गए। एक ही रात में चोर मुख्य मार्ग पर तीन ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर फरार हो गए।

बुधवार सुबह किसानों चोरी की घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित किसानों ने पुलिस से कहा कि यह एक माह में दूसरी चोरी की दूसरी वारदात है। इससे किसान परेशान हैं। इसके बाद पीड़ित किसानों ने विद्युत विभाग को भी घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed