{"_id":"6358453a9692b30e890ab3ff","slug":"robbery-by-taking-hostage-watchmen-in-a-colony-under-construction-in-allipur-city-news-mrt6109523117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लीपुर में निर्माणाधीन कॉलोनी में चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लीपुर में निर्माणाधीन कॉलोनी में चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन

खरखौदा। अल्लीपुर गांव स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में दो चौकीदारों को बंधक बनाकर रविवार रात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा हुआ कुछ सामान बरामद कर लिया। छह आरोपियों की तलाश जारी है।
खरखौदा थानाक्षेत्र के फफूंड़ा पीपली खेड़ा संपर्क मार्ग पर अल्लीपुर के जंगल में लिसाड़ीगेट निवासी शहजाद व महराज द्वारा एक कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। कॉलोनी में रास्तों के निर्माण के बाद बिजली के खंभे और तार लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए चौकीदार रहीस और अकबर निवासी लिसाड़ीगेट तैनात थे। रविवार रात में निर्माणाधीन कॉलोनी में करीब 10 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दोनों चौकीदारों को गन प्वाइंट पर लेकर कॉलोनी में खड़े करीब दर्जनों बिजली के खंभों पर लगने वाले तार और केबल लूटकर महिंद्रा पिकअप गाड़ी में लाद कर ले गए।
चौकीदारों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी गाड़ी में सवार होकर वहां से भाग गए थे। जानकारी लगने पर खरखौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया। पुलिस का दावा कि लूटे हुए तार आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश तीसरे दिन भी जारी है। इंस्पेक्टर श्योराज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिए है। हिरासत में लिए आरोपियों की निशानदेही पर सामान बरामद किया जा रहा है।