फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robbers loot five lekh rupees by wheat cleark in the day

अनाज मंडी के मुनीम से बदमाशों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटे

Wed, 01 Jul 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
robbers loot five lekh rupees by wheat cleark in the day
खरखौदा/हापुड़(मेरठ)। मेरठ रोड पर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हापुड़ के आढ़ती के एक मुनीम से करीब पांच लाख रुपये लूट लिए गए। लूट उस दौरान हुई जब जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्यस्त थे।
विज्ञापन

हापुड़ के पक्का बाग निवासी व्यापारी दो भाइयों के नाम ने अनाज की आढ़त है। व्यापारी का अनाज धीरखेड़ा औद्योगित क्षेत्र में फ्लोर मिल में आता है। आढ़त पर बडे़ भाई का बेटा मुनीम है। मंगलवार दोपहर मुनीम स्कूटी से फ्लोर मिल से रकम लेने पहुंचा था। मुनीम करीब पांच लाख रुपये लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। कुछ दूर चलते ही तार फैक्ट्री के सामने दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मुनीम की स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया तथा हथियारों के बल पर स्कूटी में थैले में रखा करीब पांच लाख कैश लूट कर फरार हो गए। उधर मुनीम ने घटना के तुरंत बाद ही परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर व्यापारी दोनों भाई मौके पर पहुंचे और मुनीम को अपने साथ ले गए। उन्होंने कोई भी तहरीर देने से इनकार कर दिया। वहीं रात दस बजे व्यापारी से बात की गई तो उन्होंने लूट की घटना स्वीकार की। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों अशोक, शांतनु सिंघल, सोनू चुग आदि ने उक्त घटना पर चिंता व्यक्त की है। बड़ी बात है कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही देहात थाना पुलिस और यातायात पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करती है, लेकिन बदमाश आसानी से लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी
मेरठ पुुलिस को पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी। -राजीव सबरवाल, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed