फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbed from a businessman riding a car in broad daylight on the Ganganahar track

Meerut News: गंगनहर पटरी पर दिनदहाड़े कार सवार व्यापारी से लूट

Fri, 16 Jun 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Robbed from a businessman riding a car in broad daylight on the Ganganahar track
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गंगनहर कांवड़ पटरी पर भलसौना गांव के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने बीच रास्ते में कार सवार युवकों पर पिस्टल तानते हुए कार, लैपटॉप, मोबाइल व सानान लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने निशानदेही पर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित राजीव सैनी पुत्र तिलकराम सैनी निवासी बेगराजपुर थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह दिल्ली से सामान लेकर अपनी कार से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से मुजफ्फरनगर जा रहा था। शाम के समय जब वह भलसौना गांव के पास पहुंचा तो फोन सुनने के लिए गाड़ी साइड में लगाकर रोक ली। इसी बीच हथियारबंद बाइक सवार दो बदमाश आए और बाइक कार के सामने खड़ी कर दी। जिसमें एक बदमाश जबरन कार में बैठ गया और पिस्टल दिखाते हुए जरूरी सामान लेने की बात कहकर कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद बदमाश कार, लैपटॉप, मोबाइल और कार में रखा सामान लूटकर मुरादनगर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निशानदेही पर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाना पहुंचकर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed