{"_id":"669db5fd5660ff831b0d7294","slug":"roadways-ran-200-buses-for-haridwar-meerut-news-c-14-1-mrt1051-604719-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज ने हरिद्वार के लिए चलाईं 200 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज ने हरिद्वार के लिए चलाईं 200 बसें
Mon, 22 Jul 2024 06:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। आज से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए विशेष बसों के इंतजाम किए हैं। मेरठ परिक्षेत्र से कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के लिए 200 अतिरिक्त बसें हरिद्वार के लिए चलाई हैं। गढ़, दिल्ली से लेकर शहर और जनपद के प्रत्येक कस्बे से हरिद्वार के लिए सीधी बस चलेगी।
आरएम संदीप कुमार नायक ने बताया कि मेरठ, भैसाली, सोहराब गेट, गढ़, बड़ौत डिपो के एआरएम को नोडल अधिकारी बनाया है। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को बसों की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अभी 200 बसे हरिद्वार तक चलाई है। यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो उसी अनुसार बसों की अतिरिक्त व्यवस्था तुरंत कर दी जाएगी। परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है।
सोहराब गेट डिपो के प्रभारी संचालन आरिफ अली ने बताया कि आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ आदि से मेरठ डिपो की सीधी हरिद्वार के लिए बसें चलाई गई है। सोहराब गेट अड्डे से भी हरिद्वार के लिए बसें चलाई है। रात्रि में भी हर समय बसें उपलब्ध रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
रूट डायवर्ट होने पर किराया बढ़ेगा
आरएम संदीप कुमार नायक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। हरिद्वार बसें वाया बिजनौर-नजीबाबाद होकर जाएगी। देहरादून बसें मवाना, मीरापुर जानसठ, मुजफ्फरनगर, गागलहेड़ी होकर जाएगी।
बस अड्डे बाईपास पर जाएंगे
शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने पर मेरठ-भैसाली बस अड्डे की बसों को सोहराब गेट डिपो बस अड्डे से चलाया जाएगा। बाईपास पर कंकरखेड़ा, बागपत रोड, बड़ौत रोड और मनावा रोड पर अस्थाई रोडवेज बस अड्डे बनाए जाएंगे।