फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways' claims proved ineffective, buses fell short

Meerut News: रोडवेज के दावों का निकला दम, बसें पड़ गईं कम

Thu, 16 Nov 2023 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Roadways' claims proved ineffective, buses fell short
मेरठ। भैया दूज पर्व पर यात्रियों की भीड़ के आगे परिवहन निगम के इंतजाम नाकाफी हो गए और रोडवेज अफसरों के दावों के आगे बसें कम पड़ गई। परिवहन अधिकारियों को नोएडा, कौशांबी के लिए अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं, बावजूद इसके यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई। ऐसा ही हाल ट्रेनों में देखने को मिला। सभी ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। सीट के लिए यात्री बसों और ट्रेनों की खिड़की से घुसते हुए भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

बुधवार को पंच उत्सव में भैया दूज का पर्व मनाया गया। साथ ही दिवाली पर्व की भी छुट्टी खत्म हो गई। इसी कारण बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डे सुबह के समय यात्री कम दिखाई दिए, मगर दोपहर बाद और शाम के समय यात्रियों की संख्या काफी अधिक होने के कारण बसें कम पड़ गई।
विज्ञापन

नोएडा, कौशांबी मार्ग पर सबसे अधिक यात्री निकले। बसें नहीं मिलने पर यात्री भटकते रहे। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों ने नोएडा के लिए मेरठ डिपो की आठ और भैंसाली डिपो की दो अतिरिक्त बसेेंं चलाई, लेकिन देर रात्रि तक यात्रियों की संख्या कम नहीं हुई। ऐसा ही हाल शामली, कौशांबी मार्ग पर रहा जबकि देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, बड़ौत, बागपत मार्ग पर बसें लगातार उपलब्ध होने से ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित बोगियों में भी यात्री सफर करते हुए दिखाई दिए। सिटी और कैंट स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के अलावा उज्जैन, संगम, नौचंदी एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, जालंधर इंटरसिटी सुपर, गोल्डन टेंपल, अहमदाबाद मेल में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों में आरक्षण फुल
दिवाली और छठ पर्व के चलते लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में आरक्षण फुल है। यहां तक की 30 नवंबर तक किसी भी ट्रेन में कोई सीट नहीं है। अब तो वेटिंग लिस्ट भी टिकट नहीं है। तत्काल में भी लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है। आरक्षण खिड़की पर सुबह से ही लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

---------
वर्जन
प्रभारी आरएम एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि मेरठ रीजन के सभी पांच डिपो मेरठ, भैंसाली, गढ़, सोहराबगेट, बड़ौत में रोज करीब 96 हजार यात्री यात्रा करते हैं। अब दिवाली पर्व के दौरान रोज करीब 1.40 लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed