फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roads to religious places in Hastinapur will be widened for Rs 5.60 crores

Meerut News: हस्तिनापुर के धार्मिक स्थलों के मार्ग 5.60 करोड़ में होंगे चौड़े

Mon, 11 Nov 2024 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Roads to religious places in Hastinapur will be widened for Rs 5.60 crores
मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के मार्गों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जाएगा। तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों जम्बूदीप का मार्ग, हस्तिनापुर चौराहे से पाण्डवेश्व शिव मंदिर मार्ग तथा गुरुद्वारा पंच प्यारे धर्म सिंह का मार्ग चौड़े किए जाएंगे। इनके लिए 5.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। जिन्हें शासन को भेजा गया है। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का मार्ग चौड़ाई में कम है। जर्जर भी है। यहां देशभर से श्रद्धालु गुरूद्वारे में मत्था टेकने आते हैं। काफी दिनों से इन मार्गों के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। मेरठ पौडी मार्ग से हस्तिनापुर जम्बूदीप मार्ग तीन मीटर चौड़ा है, जिसे बढ़ाकर 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग हस्तिनापुर के जम्बूदीप से निकल कर मध्य गंगा नहर की पटरी को जोड़ता है। इस मार्ग पर जैन निशिया मंदिर भी है, जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। साथ ही यह मार्ग हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यरण्य की सीमा अंतर्गत भी आता है। इस मार्ग का इंटरलॉकिंग द्वारा चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर चौराहे से प्रसिद्ध पाण्डवेश्वर शिव मंदिर मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा। इन मार्ग पर भी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी। इस मार्ग के चौड़ा होने से श्रद्धालुओं का बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए 45 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेशपुर हस्तिनापुर मार्ग से सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर प्रसिद्ध पंच प्यारे धर्म सिंह गुरुद्वारा है। यह मार्ग वर्तमान में तीन मीटर चौड़ा है, जिसे बढ़ा कर 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग सबसे जर्जर है, जबकि यहां पर काफी काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इस मार्ग के निर्माण के लिए 4.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।


श्रद्धालुओं की यात्रा होगी और अधिक सुलभ
हस्तिनापुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक एवं जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इन मार्गों के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के प्रस्ताव बनवा कर शासन को भिजवाएं हैं। उनका कहना है कि शासन से मंजूरी के बाद जल्द ही इन मार्गों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इन मार्गों के चौड़ीकरण होने से श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुलभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed