{"_id":"687ff6c99f01a500e7094bc9","slug":"road-in-gupta-colony-broken-for-eight-years-no-hearing-meerut-news-c-72-1-mct1006-137386-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता कॉलोनी में आठ साल से सड़क टूटी, सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्ता कॉलोनी में आठ साल से सड़क टूटी, सुनवाई नहीं
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर की गुप्ता कॉलोनी की सड़क पर जल भराव
मेरठ। सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के सारे दावे हवा-हवाई हैं। शहर की तमाम सड़कों पर गड्ढे हैं लेकिन सुनवाई कोई नहीं। ट्रांसपोर्ट नगर के गुप्ता कॉलोनिवासियाें का कहना है कि आठ साल से निर्माण नहीं होने से सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिनमें गिरकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पार्षद और निगम से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गुप्ता कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव से वाहनों और पैदल चलने में परेशानी आती है। कई बार छोटे वाहन फंस जाते हैं और पलट भी जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक भी गिर जाते हैं। कॉलोनीवासी कोमल सिंघल का है कि गुप्ता कॉलोनी ज्वाला कॉलोनी में सड़क टूट चुकी है। कॉलोनी में सीवर का पानी बह रहा है, जिससे लोगों में संक्रमण का खतरा है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। गंदगी और सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण बारिश में स्थिति भयावह हो जाती है।
स्थानीय निवासी अमित जिंदल ने कहा पिछले कई सालों से सड़क की हालत खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन
- दुकानदार धर्मप्रकाश ने बताया कि सड़क टूटने से दुकानदारी पर प्रभाव पड़ा है। दुकान पर ग्राहक नहीं आते। इस वजह से नुकसान होता है। लोगों ने कई बार सड़क बनाने के लिए कहा लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी न देखने आता है न इसका कोई हल निकाला गया है।
- स्थानीय नागरिक सचिन ने कहा सड़क की जर्जर हालत होने से मेहमान भी घर पर नहीं आते। बारिश होने पर जलभराव की स्थिति हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में डर रहता है कहीं बीमार हो गए तो दिक्कत हो जाएगी।
-सुभाष, स्थानीय निवासी ट्रांसपोर्ट नगर- कई बार पार्षद और जिम्मेदार व्यक्तियों को हाल बता चुके हैं, बावजूद इसके कोई काम नहीं हुआ है। लोग वोट लेने आ जाते पर काम नहीं करते। कितनी बार सड़क के गड्ढे में गिरे दोपहिया चालक को हमने उठाया है। सड़क निर्माण तो होना ही चाहिए।
वर्जन- नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि जल्द ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कई सड़कों की टेंडर प्रक्रिया जारी है।