फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road debris started rising from the temple premises

Meerut News: मंदिर परिसर से उठने लगा सड़क का मलबा

Fri, 09 Jan 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Road debris started rising from the temple premises
सरधना। श्री महादेव मंदिर परिसर से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। श्री मंदिर महादेव के प्रांगण में डाले गए सड़क के मलबे का मामला तूल पकड़ने के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। श्री मंदिर महादेव कमेटी के प्रधान मंगत सिंह पाल द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद मंदिर परिसर से मलबा हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। मलबा उठने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

सरधना-बिनौली रोड पर देव मंदिर चौराहे से गुजरान गेट तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार ने पुरानी सड़क को तुड़वाकर उसका मलबा पास स्थित पांडव कालीन श्री मंदिर महादेव के प्रांगण में डाल दिया था। इसे लेकर श्री मंदिर महादेव कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मलबा हटवाने की मांग की थी। कमेटी का आरोप था कि ठेकेदार ने मंदिर कमेटी से बिना अनुमति लिए यह कार्य किया। उस समय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था लेकिन ठोस कार्रवाई न होने पर मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। इसके बाद मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू हो सकी। पुरानी सड़क का मलबा मंदिर परिसर में डाले जाने के बाद श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर प्रांगण की पवित्रता भंग होने को लेकर लोगों में गहरा रोष था। मंदिर परिसर में पड़े मलबे को हटाने का कार्य शुरू कराया गया। मलबा हटते देख श्रद्धालुओं और कमेटी पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed