फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road construction began, the machine started working after worship.

Meerut News: शुरू हुआ सड़क का निर्माण, कार्य पूजन के बाद शुरू हुई मशीन

Tue, 25 Nov 2025 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Road construction began, the machine started working after worship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के लोगों को टूटी सड़कों से राहत देने के लिए नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसका भूमि पूजन नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने चार दिन पूर्व किया था। मंगलवार को विधिविधान से पूजन के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। मुख्य अतिथि कस्बे के हरीश कुमार उर्फ हरसू ने स्टेट बैंक चौराहे से भारत माता पार्क तक बनने वाली सड़क वैदिक मंत्रों के साथ मशीन का पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया।
चेयरपर्सन ने कहा कि कस्बे में लगातार सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐतिहासिक नगरी में कोई भी टूटी सड़क नहीं बचेगी। आगामी योजनाओं में कस्बे के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर भी बनवाया जाएगा। चेयरपर्सन ने कहा कि प्रयास है कि हस्तिनापुर नगर पंचायत का प्रत्येक मार्ग पक्का बने ताकि नगर पंचायत के लोगों को आने जाने में कोई समस्या न हो। कहा कि विकास कार्य पूर्ण गुणवत्ता व मानक से कराए जा रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों की समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य के मानक की जांच की जा रही है। कहीं निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं होगा तो संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा कस्बे की सड़कों का निर्माण शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, नीरज, विनोद राठी, सतीश छाबड़ा, सुशील अरोड़ा, गुलशन खट्टर, रमेश जावला, अंकित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed