{"_id":"602ec9cc8ebc3ee94e4c5943","slug":"road-broken-after-three-days-city-news-mrt5260474185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही सड़क टूटी, व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही सड़क टूटी, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। खंदक बाजार क्षेत्र में निर्माण के तीन दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। क्षेत्र के विभिन्न व्यापार संघों ने इसके विरोध में हंगामा किया। व्यापारियों की मांग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों को समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए।
सात दिन पूर्व सुभाष बाजार व्यापार संघ, हैंडलूम वस्त्र व्यापार मंडल, सुभाष बाजार एसोसिएशन सहित अन्य व्यापार संघों ने सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन किया था। आनन फानन में सड़क का निर्माण हुआ। हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के महामंत्री अंकुर गोयल ने बताया कि खंदक बाजार में बीएवी इंटर कॉलेज से बनाई गई सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। इसलिए सड़क टूट गई है। दुपहिया सवार सड़क पर चोटिल हो रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार के निरीक्षण के दौरान हैंडलूम व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि अब कोतवाली से बुढ़ाना गेट तक की सड़क का निर्माण होना है। इस सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। सुभाष बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता और महामंत्री संजय कुमार ने कहा कि खंदक में टूटी हुई सड़क पर दूसरी लेयर बिछाई जानी चाहिए। सुभाष बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जैन और महामंत्री मयंक शर्मा ने कहा कि शहर में टूटी हुई सड़कों का निर्माण होता है। लेकिन सामग्री इतनी घटिया स्तर की प्रयोग की जाती है कि वह एक सीजन भी नहीं चल पाती। इससे हादसे होने की आशंका के साथ ही व्यापारियों को नुकसान होता है।