फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road becomes pond in Sultanpur, villagers of 50 villages face difficulty in transportation

Meerut News: सुल्तानपुर में सड़क बनी तालाब, 50 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल

Sun, 01 Sep 2024 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Road becomes pond in Sultanpur, villagers of 50 villages face difficulty in transportation
जलीलपुर। करीब 50 गांवों के हजारों ग्रामीणों के आवागमन की बास्टा-मीरापुर-खानपुर सड़क गांव सुल्तानपुर में तालाब जैसे हालात में है। करीब पांच वर्षों से बारह महीने सड़क पर पानी सड़ रहा है। गंदगी, बदबू व मच्छरों से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर से लखनऊ तक मांग पत्र दिए हैं।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खादर में मुख्य सड़क पर जल भराव की समस्या लगातार कई वर्षों से बनी है। लगातार पानी भरे रहने के कारण सड़क के हालात तालाब जैसे हो गए हैं। आबादी के बीच पानी सड़ने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क ब्लाक जलीलपुर क्षेत्र के करीब पचास गांवों के हज़ारों ग्रामीणों के आवागमन की मुख्य सड़क होने के साथ ही जिला अमरोहा के धनौरा गंगा खादर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों के उपयोग की भी है। बास्टा-मीरापुर-खानपुर खादर सड़क गांव सुल्तानपुर खादर के बीच से निकल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश ठाकुर, यासीन, शकील, समरपाल सिंह, भूरे खां आदि ने बताया अक्सर बाइक सवार कीचड़ में गिरते रहते हैं। स्थानीय अधिकारियों से लगाकर लखनऊ तक मांग पत्र भेजा परंतु, समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डीएस सोलंकी ने बताया यह सड़क गन्ना समिति की थी। अब लोक निर्माण विभाग को मिल गई है। निर्माण प्रस्ताव भेज दिए हैं। उम्मीद है जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed