फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD Vice President Jayant Chaudhary became emotional and congratulated PM Modi

जयंत चौधरी हुए भावुक, कहा- जो हारा नहीं वो जिया नहीं, पीएम मोदी को बधाई देकर की ये अपील

Sat, 25 May 2019 02:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
RLD Vice President Jayant Chaudhary became emotional and congratulated PM Modi
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का भावनात्मक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारती जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ी जीत हासिल की है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि देश को उम्मीद है कि सभी नवनिर्वाचित सांसद किसानों, गरीबों व व्यापारियों के लिए काम करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हम भी योगदान देते रहेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप से मेरा संदेश है 'जो हारा नहीं, वो जिया नहीं'। इसलिए जीवन में हार भी होती है और जीत भी होती है। हमें इससे सबक लेनी चाहिए। जीवन के हर मोड़ पर आत्म सुधार की संभावनाएं होती हैं। मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूं। आपसे वादा करता हूं कि हम समय के साथ फिर दोबारा जनता के बीच आएंगे और संघर्ष करेंगे। राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देते रहेंगे।
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि देश को पीएम मोदी से उम्मीद है कि वह किसानों, गरीबों व व्यापारियों के लिए काम करेंगे। किसानों को उनका हक देंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने प्रभावी रूप से जमीन पर बहुत मेहनत की है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। जयंत चौधरी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed