फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD panchayat: Choudhary Jayant Singh adress in Shahpur Muzaffarnagar today in protest against Agneepath

RLD panchayat: चौधरी जयंत सिंह बोले- अग्निवीर नहीं, युवाओं को अभिमन्यु बनाना चाहती है सरकार

Sun, 03 Jul 2022 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Jul 2022 11:12 AM IST
सार

अग्निपथ योजना और बेरोजगारी के विरोध में आज रालोद की दूसरी महापंचायत मुजफ्फरनगर के शाहपुर में आयोजित की गई। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज यहां युवाओं को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन
RLD panchayat: Choudhary Jayant Singh adress in Shahpur Muzaffarnagar today in protest against Agneepath
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में रालोद की युवा पंचायत आज शाहपुर में पैठ मैदान पर आयोजित की गई। राज्यसभा सदस्य एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह युवा पंचायत में शामिल हुए। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को अग्निवीर नहीं, बल्कि अभिमन्यु बनाना चाहती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अग्निपथ की योजना से युवाओं का भविष्य दांव पर लग जाएगा, ऐसी योजनाओं से युवाओं का भला होने वाला नहीं है। योजना का हर स्तर पर विरोध होगा। या तो योजना खत्म होगी या फिर सरकार बदली जाएगी। देश के सामने सबसे बड़ा सवाल रोजगार का है। सेना में भर्ती नहीं निकाली, सिर्फ ट्रेनिंग की बात कर रहे हैं। सदन में भी मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं रालोद नेताओं ने पंचायत को सफल बनाने के लिए ताकत झोंके रखी। आसपास के जिलों के रालोद नेताओं ने दिनभर शाहपुर क्षेत्र में डेरा जमाए रखा। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि पंचायत ऐतिहासिक रही। वहीं शाहपुर पहुंचने से पहले चौधरी जयंत सिंह ने टवीट कर लिखा कि कहने में भी अच्छा लगता है इसलिए कह रहा हूं- 'चलो मुजफ्फरनगर'।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले शनिवार को रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह,  युवा पंचायत के प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान व सह प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल व पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी सहित रालोद नेताओं ने पंचायत स्थल का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें: LLB Student Murder: समलैंगिक दोस्तों ने गला दबाया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंकी लाश

RLD panchayat: Choudhary Jayant Singh adress in Shahpur Muzaffarnagar today in protest against Agneepath
युवा पंचायत - फोटो : अमर उजाला

डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि अग्निपथ योजना व व्यापक बेरोजगारी को लेकर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। 

केंद्र ने दिया युवाओं को धोखा : उज्जवल
पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल ने कहा कि देश में रालोद प्रमुख ही एकमात्र ऐसे नेता है जो अग्निपथ योजना का विरोध करने के साथ युवा पंचायत आयोजित कर युवाओं से संवाद कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को जो धोखा दिया है, युवा उसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में देगा।

यह भी पढ़ें:  Suicide: प्रेमी ने चौखट पर खाया जहर तो शव जंगल में फेंक आई प्रेमिका, फिर पसीजा दिल, पांच दिन बाद किया ये काम

पुलिस ने किए कड़े इंतजाम
कस्बे में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की अग्निपथ योजना व बेरोजगारी के विरोध होने वाली युवा पंचायत के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए। थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि कस्बे में होने वाली युवा पंचायत की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा चार थाना प्रभारी, आठ इंस्पेक्टर,  36 सब इंस्पेक्टर, 150 कांस्टेबल के अलावा पीएसी बल व  ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed