जानीखुर्द। विधानसभा सिवाल खास क्षेत्र के गांवों में रालोद के सदस्यता प्रभारी रणबीर दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नए सदस्य बनाए। गांव पांचली, खिरवा, सिंधावली में जनसंपर्क अभियान चलाया। पांचली में सदस्यता प्रभारी रणबीर दहिया ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। अभियान के दौरान संगठन को मजबूती मिल रही है। रालोद सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। रजा मेंहदी प्रधान, सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव युवा देवेंद्र सिंह, अभिमन्यु ललसाना, पिंटू, शक्ति चौधरी, मेहरपाल सिंह, मनीष सभासद, आदेश शर्मा सभासद, अमित शर्मा सभासद, नसीम प्रधान, शानू व आरिफ सिंधावली आदि मौजूद रहे।