{"_id":"69ee2c1cb998d6fac407b271","slug":"rld-made-organizational-appointments-in-daurala-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112147-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला में रालोद ने की संगठनात्मक नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला में रालोद ने की संगठनात्मक नियुक्तियां
विज्ञापन
दौराला। युवा रालोद की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान युवाओं को विशेष रूप से संगठन में जिम्मेदारी देकर सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया गया।
युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना की ओर से जारी सूची के अनुसार, युवा रालोद दौराला ब्लॉक का विस्तार करते हुए कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसमें गोविंद सिंह विधानसभा अध्यक्ष और राहुल प्रजापति को युवा जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। ब्लॉक और मंडल स्तर पर भी कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम प्रजापति, क्षेत्रीय महासचिव चौधरी संजय पनवाड़ी, संगीता दोहरे, जयराज सिंह, आतिर रिजवी, डॉ. इकबाल, इरशाद रिजवी, कुंवरपाल अहलावत, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।