फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD leaders inspected the site of Mahapanchayat

महापंचायत के लिए मैदान का निरीक्षण किया।

Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
RLD leaders inspected the site of Mahapanchayat
मवाना। रालोद नेताओं ने 27 फरवरी को जयंत चौधरी की महापंचायत के लिए बहसूमा बाईपास गांव भैंसा के पास मैदान का निरीक्षण किया। नेताओं ने कहा कि सरकार आंदोलन कर रहे किसानों की बात नहीं सुन रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, प्रवक्ता सुनील रोहटा, क्षेत्रीय महामंत्री सोहराब ग्यास, नरेंद्र खजूरी, रतन सिंह, विकास भैंसा, कुसलवीर राठी और अन्य कार्यकर्ता ने महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया। चौधरी अजित सिंह के जन्मदिवस 12 फरवरी से 18 फरवरी तक चलाए जा रहे अभियान चलो गांव की ओर के अंतिम दिन रालोद नेताओं द्वारा मेरठ के मोड़ सदरपुर, बटावली, गुढ़ा मोड़, मुहम्मदपुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने की और संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने किया। रालोद नेताओं ने चौधरी अजित सिंह द्वारा किसानों के लिए जारी पत्र की प्रतिलिपियां भी किसानों एवं ग्रामीणों के बीच वितरित की। प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि सरकार आंदोलन में शामिल किसानों की बात नहीं सुन रही है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी अब तक 17 से ज्यादा किसान पंचायतों को संबोधित कर चुके हैं। यशवीर सिंह ने कहा कि 27 फरवरी को गांव भैंसा में किसान पंचायत का आयोजन होगा। रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ , हाजी सोहराब ग्यास, नरेंद्र खजूरी, रतन सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed