फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD leaders demand registration of FIR against Jat Sabha president

Meerut News: रालोद नेताओं की जाट सभा अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

Sun, 05 Apr 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
RLD leaders demand registration of FIR against Jat Sabha president
परी​​क्षितगढ़। रालोद कार्यकर्ता थानाध्यक्ष को लि​खित में प्रार्थना पत्र सौंपते हुए। अंर्तराष्ट्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


परीक्षितगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी, जातीय वैमनस्य फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं आपराधिक धमकी देने के मामले में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद संस्थापक व अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
रालोद नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश हस्तिनापुर क्षेत्रीय महामंत्री बिजेंद्र भाटी के नेतृत्व में दर्जनों रालोद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही को प्रार्थनापत्र सौंपा। रालोद कार्यकर्ताओं ने बताया कि जाट संसद संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने अपने फेसबुक पेज से सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव वीडियो प्रसारित कर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

इससे सार्वजनिक मंच पर समाज में वैमनस्य तनाव एवं अशांति फैलाने, आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं गैर जिम्मेदार बयान देने, सामाजिक सौहार्द सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, खुलेआम धमकी देना, महापुरुषों के नाम पर अशोभनीय टिप्पणी वीडियो के माध्यम से की गई है। इसे लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक रामावतार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान क्षेत्रीय सचिव अक्षय, उसमा खजूरी, धर्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार, नमेश कुमार, चौधरी देवेंद्र सिंह, हर्षित मावी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed